सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Mar 14, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि।कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के तहत सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार,

सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के तहत सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार, एसडीओ राजकुमार, डीआरडीओ निदेशक श्रीनिवास एवं एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर, विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा की। मैदान से लेकर हेलीपेड स्थल, अस्पताल परिसर से लेकर पार्किंग व्यवस्था तक हर बिंदु पर बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और शेष कार्यों की प्रगति पर कई निर्देश दिए। आमसभा स्थल से सटे बगीचा क्षेत्र का निरीक्षण कर पेड़ों का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया। वहीं हेलीपेड निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने को कहा गया।

साथ ही आसपास के क्षेत्र का समुचित समतलीकरण करने की बात कही गई। कॉलेज परिसर से सटे प्रस्तावित स्टॉल क्षेत्र, आमसभा के लिए लगाए जा रहे टेंट की प्रगति की भी समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि टेंट मजबूत और सुरक्षित ढंग से लगाया जाए तथा बैठने की व्यवस्था सुव्यवस्थित और पर्याप्त हो। पार्किंग स्थल को समतल बनाने एवं स्थल से सटे सड़क किनारे मिट्टी भराई करवाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण की रणनीति तथा संभावित ब्लॉकिंग प्वाइंट पर जानकारी ली गई। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार, सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर वहां की तैयारियों का भी जायजा लिया। परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने, आवश्यक फ्लैक्स और सूचना पट्ट लगाने तथा चिकित्सा सुविधा को पूरी तरह तैयार रखने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। वहीं अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में पानी जमा होने की समस्या और वहां चल रहे ढलाई कार्य का अवलोकन भी किया। सभी तैयारियों और सुरक्षा उपायों का समुचित समन्वय सुनिश्चित करने की बात कही गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।