Banka News: खेसर बाजार के अमर मिष्ठान से बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजक पर होगी प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। डीएम के निर्देश पर बुधवार दोपहर फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार में बाल श्रम के व

Banka News: खेसर बाजार के अमर मिष्ठान से बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजक पर होगी प्राथमिकी

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। डीएम के निर्देश पर बुधवार दोपहर फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध गठित धावादल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया। कार्रवाई खेसर बाजार स्थित अमर मिष्ठान की दुकान में की गई। धावादल का नेतृत्व प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने किया। टीम में बांका सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार एवं मुक्ति निकेतन कटोरिया के जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह शामिल थे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि विमुक्त कराए गए बाल श्रमिक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति, बांका के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बच्चे के माता-पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बाल श्रमिक को तत्काल सहायता के रूप में तीन हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। वहीं बाल श्रम कराने वाले नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। धावादल की कार्रवाई से बाजार में बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: खेसर बाजार के अमर मिष्ठान से बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजक पर होगी प्राथमिकी