ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाडीआईजी पहुंचे चांदन डैम

डीआईजी पहुंचे चांदन डैम

भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विकास वैभव गुरुवार को प्राकृति की मनोरम वादियों के बीच स्थित चांदन डैम...

डीआईजी पहुंचे चांदन डैम
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 15 Nov 2019 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बौंसी (बांका)। निज संवाददाता

भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विकास वैभव गुरुवार को प्राकृति की मनोरम वादियों के बीच स्थित चांदन डैम पहुंचे। डैम में एसपी बांका अरविंद कुमार गुप्ता के साथ निरीक्षण भवन में विचार विमर्श के बाद चांदन डैम का अवलोकन किया। चांदन डैम के स्पीलवे में गये और कहा कि वास्तव में यह स्थल काफी भव्य है इसकी प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को स्वत: अपनी तरफ आकर्षित करती है। सैलानियों को यहां पर हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी। इस प्रकार के स्थल पर सैलानियों की आवाजाही काफी होती है। वे पुलिस अधिकारियों के साथ डैम में संग्रहित जल भंडार को भी देखा। उन्होंनेे चांदन डैम की भव्यता को देखकर कहा कि यहां पर पुलिस पदाधिकारियों की मिटींग भविष्य में की जा सकती है। इस अवसर पर अभियान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। जानकारी हो कि बांका में परेड की सलामी के बाद डीआईजी चांदन डैम अचानक पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर डैम सहित आस पास में पुलिस बल की भारी तैनाती की गयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें