मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधिपंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा बाजार क्षेत्र के संकट मोचन धाम परिसर स्थित एकमात्र चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की

पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा बाजार क्षेत्र के संकट मोचन धाम परिसर स्थित एकमात्र चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन एकादशी तिथि को रविवार की देर शाम को विधि-विधानपूर्वक किया गया।मौके पर गाजे बाजे के साथ परंपरागत तरीके से विसर्जन शोभायात्रा की झांकी निकाली गई।झांकी में माता की प्रतिमा के साथ विसर्जन के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु माता की जयकारा लगाते हुए साथ-साथ चल रहे थे।विसर्जन के मौके पर युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।एक और माता की विदाई के मौके पर भक्तों में उदासी का आलम था,तो दूसरी ओर अगले बरस फिर मां तू जल्दी आना के साथ माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से समापन हो गया।वहीं
पूजा महोत्सव को सुचारु तरीके से संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति के सचिव विनय भगत,छोटू पंडित,पिंटू यादव,चक्रधर मंडल,सुमन शर्मा,दिलिप ठाकुर सहित दर्जनों लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


