
पाण्डेय टोला चान्दन में श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और बाल लीला कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु
चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि।चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित चान्दन पंचायत के पाण्डेय टोला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित चान्दन पंचायत के पाण्डेय टोला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी एवं हृदयस्पर्शी कथा का आयोजन भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह भव्य धार्मिक आयोजन कार्तिक उद्यापन एवं एकादशी व्रत उद्यापन के पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु कमल किशोर पाण्डेय की ओर से पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कराया जा रहा है। वाराणसी से पधारे प्रख्यात कथावाचक आचार्य पंडित मारुति नंदन शास्त्री ने जब अपनी मधुर वाणी में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार, माता देवकी और वसुदेव की तपस्या, तथा गोकुल में बाल-कृष्ण की रमणीय लीलाओं का वर्णन किया, तो पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से गूंज उठा।

आचार्य शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि धर्म की पुनर्स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश है। उनके जीवन से त्याग, सत्य, और प्रेम की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे। कथा स्थल पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की और झांकी के माध्यम से कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। भक्ति संगीत और भजन के सुरों से वातावरण दिव्य हो उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक शशिशेखर पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय आदि की ओर से सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है। कथास्थल पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक कथा एवं आरती में सहभागी बने।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


