ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक होली गीतों की धूम, ढोलक-झाल पर थिरके लोग

Feb 27, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों होली का रंग पूरी तरह चढ़ने लगा है। गांवों में समाज के दर्जनों ग्रामीण एक जगह जुटकर

ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक होली गीतों की धूम, ढोलक-झाल पर थिरके लोग

बांका, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों होली का रंग पूरी तरह चढ़ने लगा है। गांवों में समाज के दर्जनों ग्रामीण एक जगह जुटकर पारंपरिक होली गीतों का आनंद ले रहे हैं। शाम ढलते ही चौपाल और मंदिर प्रांगण में लोगों की भीड़ लग जाती है, जहां ढोलक और झाल की थाप पर फगुआ गाया जाता है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करती है। होली गीतों में राधा-कृष्ण की लीलाओं के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी पिरोए जाते हैं।

महिलाएं भी समूह बनाकर फगुआ गाती हैं। रंगों के इस त्योहार से पहले गांवों में सांस्कृतिक माहौल पूरी तरह जीवंत हो उठा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।