Banka News: भाइयों की कलाई पर बँधा बहना का रेशम का प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन,

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन* जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन* सुबह से ही सजधज कर तैयार होकर राखी बाँधने को उत्साहित रही बहनें*

Banka News: भाइयों की कलाई पर बँधा बहना का रेशम का प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन,

Banka News: बांका। नगर प्रतिनिधि शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जिलेभर में प्रेम, विश्वास और पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की रेशम की डोर बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इधर पर्व को लेकर सुबह से ही घर-घर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। वहीं रक्षाबंधन को लेकर बहनें सुबह से ही स्नान कर नए कपड़े पहनकर सजधज कर तैयार हो गईं।

इसके बाद पूजा-अर्चना कर भाइयों की आरती उतारी और उनके माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। जबकि राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया। कई घरों में बहनों ने अपने हाथों से तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाईं।वहीं बाजार से भी मिठाई, फल और उपहार की खरीदारी कर भाइयों ने बहनों को भेंट दी। रक्षाबंधन को लेकर वैसे तो कई दिन पहले से ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई थी, लेकिन पर्व के दिन घरों और मोहल्लों में इसकी रौनक देखते ही बनी। दूर रहने वाले भाई-बहनों ने भी एक-दूसरे से मिलने के लिए यात्रा की। इससे बस पड़ाव और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। इस दौरान कई बहनें अपने मायके पहुंचकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साहित दिखीं। पौराणिक काल से ही रक्षाबंधन को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता रहा है। मान्यता है कि, बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली रेशम की डोर केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। समय के साथ पर्व मनाने के तौर-तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक मजबूती आज भी बरकरार है। वहीं सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी रक्षाबंधन के पोस्ट की बाढ़ देखने को मिली। लोगों ने भाई-बहन के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर राखी और भाई-बहन के प्रेम से जुड़े संदेश छाए रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: भाइयों की कलाई पर बँधा बहना का रेशम का प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन,