शंभूगंज सातपट्टी चटमा में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Feb 15, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज सातपट्टी चटमा गांव में शनिवार को छात्र - छात्राओं एवं युवाओं ने कैंडल मार्च निक

शंभूगंज सातपट्टी चटमा में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज सातपट्टी चटमा गांव में शनिवार को छात्र - छात्राओं एवं युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल 14 फरवरी 2019 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का काम किया।कैंडल मार्च गांव के दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गई। करीब एक किलोमीटर तक बच्चों ने हाथों में कैंडल और तिरंगा झंडा लिए पदयात्रा किया। बच्चों के उत्साह को देख बुजुर्गों ने भी शामिल होकर भारत माता की जयकारा लगाए। वीर जवान अमर रहे के नारे से माहौल देशभक्ति में डूब गया। श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे पर विस्फोटकों से भरी कार ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया था।

जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने घटना को अंजाम दिया था। शहीद जवानों को नमन करने के लिए इस दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सैनिकों ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को ध्वस्त कर दिया था। मौके पर शिक्षक विक्रम कुमार, विशाल कुमार, बादल कुमार सिंह, विक्की कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;