Banka News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी, दिया पवित्रता और नशामुक्त समाज का संदेश

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका, नगर प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संगम भवन आश्रम नगर बांका की बी

Banka News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी, दिया पवित्रता और नशामुक्त समाज का संदेश

Banka News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी, दिया पवित्रता और नशामुक्त समाज का संदेश बांका, नगर प्रतिनिधि।

रक्षाबंधन समारोह

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संगम भवन आश्रम नगर बांका की बीके वैष्णवी बहन एवं रिंकू बहन ने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बांका विधायक राम नारायण मंडल, जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसडीएम राजकुमार, थाना प्रभारी सुधीर कुमार, महिला थाना प्रभारी जय भारती एवं बांका नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ. विनीता प्रसाद को राखी बांधकर ईश्वरीय संदेश दिया। मौक़े पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि, रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से आत्मा के परमात्मा शिव बाबा के पवित्र प्रेम, सुरक्षा और शक्ति से जुड़ने का संदेश भी देता है। राखी बांधने के साथ काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे आंतरिक विकारों से स्वयं को मुक्त रखने का संकल्प लिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह पर्व आत्म-जागरूकता, पवित्रता, सदाचार, आत्मबल और समाज में शांति व भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है। वहीं मिठाई खिलाने का आध्यात्मिक संदेश मीठे विचार रखने, मधुर वाणी बोलने और बेहतर संबंध बनाने का है। ब्रह्माकुमारी बहनों ने आगे कहा कि, रक्षाबंधन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर सदाचार एवं नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।

बाइक लूट की घटना

फोटो-11

बांका विधायक रामनारायण मंडल् को राखी बांधती ब्रह्मकुमारी बहन

लुटे गए बाईक के साथ आरोपी गिरप्तार भेजा गया जेल

धोरैया(बांका )संवाद सूत्र

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर व महमदपुर गांव के बीच गुरुवार की देर रात हुए बाईक लूट कांड पर धोरैया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को लुटे गए बाईक को जगतपुर गांव से बरामद करने के साथ ही बाईक लूट में शामिल कामदेव यादव को गिरप्तार करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की बाराहाट थानाक्षेत्र अंतर्गत खैराटीकर निवासी कुंदन राय जगतपुर महमदपुर के रास्ते अपने घर खैराटीकर जा रहे थे। तभी जगतपुर के समीप घात लगाए अपराधी ने कुंदन को रोकते हुए बाईक लूट लिया। बाईक लूट की घटना के बाद कुंदन के द्वारा धोरैया थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के साथ ही धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कारवाई की गयी। जहां शुक्रवार को लुटे गए बाईक के साथ आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई से आपराधी के मनसूबे पर पानी फेर दिया गया।

प्रश्नोत्तर

किसने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी?
ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी, दिया पवित्रता और नशामुक्त समाज का संदेश