बौंसी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी, शहर में लगा कचरे का अंबार
बौंसी। निज संवाददाता बौंसी। निज संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। नगर

बौंसी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी, शहर में लगा कचरे का अंबार बौंसी। निज संवाददाता
नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। नगर क्षेत्र में साफ सफाई की समस्या उत्पन्न हो गई है सती नगर में जगह-जगह कचरा का अंबार लग गया है। मुख्य रूप से सफाई कर्मी गौतम कुमार को कार्य से हटाए जाने, मानदेय भुगतान में विलंब एवं अन्य सामग्री की मांग को लेकर इंटक मजदूर यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
मुख्य मांगें
हड़ताली सफाई कर्मियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में हटाए गए सफाई कर्मी गौतम कुमार को पुनः कार्य पर बहाल करना, मेडिकल फर्स्ट एड किट, टोपी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना तथा समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। कांग्रेस इंटक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष विनय कापरी ने बताया कि मांगों को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन को लिखित सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर जिला स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
नगर पंचायत की प्रतिक्रिया
वहीं, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने सफाई कर्मियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कर्मियों को समय-समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कराई जाती है तथा जूता, दस्ताना, टोपी सहित सुरक्षा किट भी दी जाती है, लेकिन कई कर्मी उनका उपयोग नहीं करते हैं।
फोटो- 23
अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते सफाई कर्मी
जनगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बीडीओ ने की बैठक
बाराहाट निज प्रतिनिधि
बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने की।इस दौरान जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ ने पर्यवेक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में तेजी लाएं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्य है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पर्यवेक्षकों ने कार्य के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बीडीओ ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
फोटो 24
बैठक करते बीडीओ
25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गनौरा मोड़ के समीप एक शराब तस्कर युवक को 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक दूधघटिया गांव के लड्डू सोरेन का पुत्र विकास कुमार है। जिसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि शराब तस्कर युवक का डिस्कवर बाइक भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसका फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।
समाधान शिविर को लेकर बीडीओ ने बभनगामा पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों से लिए आवेदन
बाराहाट निज प्रतिनिधि
प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा पंचायत में बुधवार को आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सेवा शिविर को लेकर आवेदन संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता स्वयं पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की ओर से संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष सेवा शिविर आयोजित किए जाने हैं।बाराहाट प्रखंड में यह शिविर आगामी 19 मई को औरिया पंचायत में आयोजित होगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पंचायतों से आवेदन संग्रह की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में बुधवार को बभनगामा पंचायत में ग्रामीणों से आवेदन जमा लिए गए।बीडीओ ने उपस्थित लोगों को शिविर से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन करने की अपील की। मौके पर पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल प्रखंड कमी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो 25
बभंगामा में आवेदन संग्रह करते बीडीओ एवं पंचायत के मुखिया
जीविका संकुल समिति की पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।
प्रखंड के तेलिया मोड़ स्थित संजीवनी जीविका विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड में बुधवार को वर्तमान अध्यक्ष रंजिता देवी, सचिव संगिता देवी एवं कोषाध्यक्ष शिला देवी का कार्यकाल पूरा होने पर संकुल सभागार में सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष मौसम मिश्रा, सचिव संगिता देवी तथा कोषाध्यक्ष मणिषा कुमारी ने पूर्व पदाधिकारियों को उपहार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रंजिता देवी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी कर्मियों एवं विभिन्न थीम में कार्यरत कैडरों के आपसी समन्वय से संस्था को मजबूती मिली। उन्होंने नई टीम से भी सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने एवं सामूहिक सहयोग से संस्था को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में संकुल एंकर पर्सन प्रतिमा कुमारी, समन्वयक मुकेश कुमार, संकुल लेखापाल रघुबीर प्रताप, बैंक सखी, ग्राम संगठन के लेखापाल, एसजेवाई एमआरपी, पशु सखी सहित विभिन्न क्षेत्रीय कैडर उपस्थित रहे। मौके पर एमआरपी राहुल रंजन, बिहारी यादव, रंजीत, फुलेश्वर, मुक्ति मनोहर, राकेश रंजन, चंचल कुमारी एवं प्रियंका कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।
फोटो :-26
तेलिया मोड़ के जीविका कार्यालय में विदाई समारोह में उपस्थित जीविका कर्मी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


