
बांका : मंदार महोत्सव के उद्घाटन साथ ही बौंसी मेला का हुआ आगाज
बौंसी मेला का उद्घाटन बुधवार को हुआ, जो करीब 10 दिनों तक चलेगा। देश के विभिन्न प्रांतों से दुकानदार पहुंचे हैं। ठंड के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ रही। मुख्य आकर्षण जादूगर पासा और सुनामी झूला हैं। महिलाएं और बच्चे झुलों का आनंद ले रहे हैं। मेला में बिक्री और भीड़ बढ़ने की संभावना है।
बौंसी, निज संवाददाता। राजकीय मंदार महोत्सव सह बौसी मेला का उद्घाटन के साथ ही करीब 10 दिनों तक चलने वाले बौंसी मेला का आगाज बुधवार को हो गया। देश के विभिन्न प्रांतो से मेला में दुकानदार पहुंचे हैं। इसी के साथ मेला परिसर में लगी दुकानें झुले आदि भी आरंभ हो गया। भीषण ठंड के बाद भी मेला में घूमने आए दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी और पहले ही दिन मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न प्रांतों से आए दुकानदारों की चमक राजकीय महोत्सव में देखने को मिल रही है। राजकीय मेले में कई दुकानें बाहर से आई हैं।
इस वर्ष नए नए दुकाने मेले में चार चांद लगा रहे हैं। बौंसी मेले में लगे झुला व अन्य मनोरंन के साधनों पर काफी भीड़ थी। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण जादूगर पासा एवं सुनामी झूला है जो पहली बार आया है। रशियन झूला, तारामांची, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, नाव झुला, डैगन झुला पर लोगों की काफी भीड़ थी। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। दोपहर बाद तो हर तरफ लोग झुले का आनंद ले रहे थे। बौंसी मेला के पूर्वी भाग में लगे मुजफरपुर से आए मीना बाजार में महिलाओं की भीड़ काफी ज्यादा थी। महिलाओं अपने बच्चों के साथ कोई चुड़ी की दुकान पर तो कोई लहठी खरीद रही थी। श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ घंटो जमा होकर दुकानदारों से एक एक सामान का मोल भाव कर रही थी। बारीकी से श्रृंगार प्रसाधनों को देखकर उसकी खरीदारी कर रही थी। थोड़ी दूरी पर खिलौनो की दुकानों पर छोटे छोटे बच्चे अपने परिजनों से खिलौने खरीदने की जीद कर रहे थे। मुंबई का मशहूर भेलपूरी की दुकान पर भी लोग जमकर भेलपूरी का लुत्फ उठा रहे थे। भेलपुरी के दुकानदार ने बताया कि ठंड की वजह से बिक्री प्रभावित होने का खतरा था लेकिन खिली धूप से ऐसा नहीं हुआ काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। मेला में ज्यादातर लोग चाट पकौड़ों की दुकानों पर भी जमे हुए थे। नवादा बाजार से आए चाट भंडार वाले दुकानदार ने कहा कि इस बार उतनी बिक्री नहीं हो पा रही है। मेला में बिहार झारखंड सहित अन्य प्रदेशो से काफी लोग मेले में घुमने पहुंच रहे थे। मंदार मेला जाने वाले मार्ग पर पैदल ही घुम रहे थे उपर से मौसम भी मेहरबान था। सुबह में ठंड की वजह से कम लोग आए लेकिन ज्योंही दिन मे धूप निकली लोगों की भारी भीड़ परिसर में जुटी। मीना बाजार वाली गली में तो जाम दिन भर बना रहा। दुकानदार भी काफी उत्साहित हैं। फर्नीचर, बक्से, सहित अन्य दुकानों पर मोल भाव करते दिख रहे थे। मेला में मनोरंजन गृहों के नहीं लगने से युवाओं में उत्साह कम ही था। सबसे ज्यादा भीड़ मारुती सर्कस में था अगले 1 सप्ताह तक मेला परवान पर रहेगा । पापहरणी सरोवर के आस पास भारी संख्या में दुकानें सज गयी है। काफी दूर पार्किंग होने की वजह से लोगो को हो रही थे । पेयजल के लिए समुचित इंतजाम किये थे लेकिन लोगों की भीड़ की वजह से वह कम पड़ गयी। मेला में आज और भी लोगो के पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




