Banka News: बोधनवमी कलश के साथ जाग उठा जगतपुर, गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका, नगर प्रतिनिधि। बोधनवमी कलश के आगमन के साथ ही रविवार को जगतपुर मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया। घरों से लेकर मंदिर

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बोधनवमी कलश के आगमन के साथ ही रविवार को जगतपुर मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया। घरों से लेकर मंदिर परिसर तक धूप, पुष्प, मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं नदी की ओर निकली कलश यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बोधनवमी कलश यात्रा
स्थानीय मान्यता के अनुसार जगतपुर की दुर्गा पूजा परंपरा करीब साढ़े तीन शताब्दियों पुरानी है। उपलब्ध स्थानीय ऐतिहासिक विवरण इसे 17वीं शताब्दी की परंपरा से जोड़ते हैं, जबकि बुजुर्गों की मौखिक स्मृति में इसकी स्थापना करीब 260 वर्ष पुरानी बताई जाती है। यहां बंगला पूजा-पद्धति और स्थानीय लोक-संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। बोधनवमी कलश की यात्रा के दौरान नदी से जल लाने के बाद परंपरागत रूप से मां का परछन किया गया और कौड़ी लुटाने की रस्म भी निभाई गई। इसके बाद पारंपरिक स्वागत गीत और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
महिलाओं की भूमिका
ज्ञात हो कि, महिलाओं की भूमिका भी इस पूजा में खास रहती है। जीतिया व्रत के बाद महिलाएं मां के स्वागत की तैयारियों में जुटती हैं और पूजा के दौरान लोक-कीर्तन व सामूहिक भजन के माध्यम से परंपरा को जीवंत रखती हैं। पूजा में चतुर्थी और सप्तमी का विशेष महत्व है। आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, श्रृंगार और सामूहिक कीर्तन का आयोजन होगा। बोधनवमी कलश के साथ जगतपुर में अगले कई दिनों तक आस्था, लोक-संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता का रंग देखने को मिलेगा।

