Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBJP Workshop on Service Fortnight and Door-to-Door Campaign in Banka
बांका में सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क अभियान को लेकर भाजपा कार्यशाला आयोजित

बांका में सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क अभियान को लेकर भाजपा कार्यशाला आयोजित

संक्षेप: बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता समुखिया मोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को आगामी सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क

Mon, 8 Sep 2025 04:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, एक संवाददाता। समुखिया मोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को आगामी सेवा पखवाड़ा सह घर-घर संपर्क अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के संदर्भ में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल और कटोरिया विधायिका डॉ. निक्की हेंब्रम मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने की जबकि संचालन महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की मजबूती बेहद अहम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बूथ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाएं और सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वहीं पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार प्रभारी चयनित कर उन्हें स्पष्ट दायित्व सौंपें। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान महादान अभियान से होगी। इसके बाद स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, और घर-घर जनसंपर्क अभियान सहित कई आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग, जिलाध्यक्ष विकास सिंह, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, मनोज यादव, महामंत्री सुभाष साह, मुकेश सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा, पंकज घोष, दिगंबर यादव, सुनील चटर्जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी महकम कुमारी, नीलम सिंह, डॉली गुप्ता, रेखा बर्मा, प्रमोद मंडल, राजीवलोचन मिश्रा, चंद्रभानु महतो, विकास चौरसिया, अभिनाश सिंह, प्रभास मंडल, संजय मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।