Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBJP Workshop on Developed India - Ji Ram Ji Scheme for Rural Empowerment
भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ पर कार्यशाला, गांव-गरीबों के उत्थान पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ पर कार्यशाला, गांव-गरीबों के उत्थान पर दिया गया जोर

संक्षेप:

बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता बांका नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में

Jan 11, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका। एक संवाददाता बांका नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यशाला सह संगठनात्मक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन और संगठनात्मक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल रहे। वहीं जिला प्रभारी सह मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, कटोरिया विधायक पूरन लाल टुडू, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार दास, महेश गुप्ता और उगेन्द्र मंडल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जी राम जी योजना गांव और गरीबों के हित में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे श्रमिकों और किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव आएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वक्ताओं ने बताया कि योजना के तहत सिंचाई संसाधनों का विस्तार, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्रमिकों को अनिवार्य रूप से 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यदि आवेदन के बाद भी काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो भत्ता देने का प्रावधान है। योजना में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी और श्रमिकों को बायोमैट्रिक पद्धति से एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जाएगा। बताया गया कि जहां पहले मनरेगा में 60 प्रतिशत मिट्टी और 40 प्रतिशत पक्के कार्य का प्रावधान था, वहीं जी राम जी योजना में स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्यों का चयन ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा। मनरेगा में भुगतान 15 दिनों में होता था, जबकि इस योजना में भुगतान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम सभा को योजना में प्राथमिकता देते हुए ‘विकसित गांव-विकसित भारत’ को लक्ष्य बनाया गया है। कार्यशाला का संचालन मुकेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में हीरा लाल मंडल, मनमोहन कुमार दास, रंजीत यादव, सुभाष शाह, चंदन सिंहा, राजीव लोचन मिश्रा, श्रीमती रेजिना हेंब्रम, श्रीकांत राजक, प्रमोद मंडल, कुसुम वाला देवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।