Banka News: सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर बाराहाट में मंडल कार्यशाला
Banka News: विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देशविधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश बाराहाट। निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी, बाराहाट (बांका) की ओर

Banka News: बाराहाट। निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी, बाराहाट (बांका) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल जी उपस्थित रहे।कार्यशाला में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रमों की रणनीति
कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का आभार’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘ऑर्गन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘वडनगर से जनआशीर्वाद सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं का आह्वान
बैठक को संबोधित करते बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को बूथ एवं क्षेत्र स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचना है आगे
श्री मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभाए और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का प्रयास करे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम की तैयारी समय से पूरी कर उसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अभियान का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यशाला में बाराहाट उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन के निर्देशानुसार पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री सुभाष साह, विश्वनाथ सिंह, हीरालाल मंडल, राजीव लोचन मिश्रा, पंकज घोष, बैद्यनाथ दास, शंकर चौधरी, अभिनाश सिंह, भोला पासवान, पुरण मंडल, निरोज झा, बमशंकर साह, शुभम कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

