Banka News: दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल, रेफर
हिन्दुस्तान, बांका
Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिबेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव के पास नहर मोड़ पर शनिवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक टें

Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव के पास नहर मोड़ पर शनिवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक टेंगरा गांव के छोटेलाल पंडित के पुत्र वीरेंद्र कुमार(35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। इधर स्थानीय राहगीरों ने घायल युवक को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक फ्लिप कार्ट का डिलेवरी ब्वॉय है। वीरेंद्र कुमार दोपहर में खाना खाने अपना घर टेंगरा गया था। जहां से खाना खाकर वापस बेलहर आ रहा था।
जबकि दूसरे बाइक सवार युवक बेलहर से अपना गांव बिछी बहियार जा रहा था।


