
बांका : सड़क हादसे में तीन जख्यी दो रेफर
बुधवार शाम को बाराहाट में भेड़ा मोड पजवारा मुख्य मार्ग पर एक बाईक सवार ने सड़क पार कर रहे लोचन साह को धक्का मार दिया। हादसे में बाईक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य...
बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बुधवार शाम भेड़ा मोड पजवारा मुख्य मार्ग के पड़ी गांव के समीप एक बाईक सवार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया ।जिसमें बाईक पर सबार दो युवक सड़क किनारे गिर पड़े।वहीं सड़क पार कर रहे पड़धडी गांव के लोचन साह गंभीर रूप से जख्यी हो गया। स्थानीय लोगों ने धटना की सूचना बाराहाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष महेश कुमार दल-बल के साथ धटना स्थल पर पहुंचकर तीनों जख्यी को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया।वहीं बाईक पर सबार दोनो युवक पजवारा बाजार के अनिल कुमार एवं सुनील कुमार जो बाराहाट से अपने बाईक पर सवार होकर पजवारा वापस लौट रहे थे।इस
सड़क हादसे में बाइक यूवक गंभीर रूप से जख्यी हो गया था।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के चिकित्सक के द्बारा लोचन साह पडधडी एवं अनिल कुमार पजवारा को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है। जबकि सुनील कुमार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने दूरधटना गस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने पूछने पर बताया कि पडधडी गांव के पास सड़क पार कर रहे लोचन साह को बाईक सवार युवक द्धारा धक्का लग जाने से तीन लोग जख्यी हुए हैं।जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा धटना को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




