
बिहार की धरती पूजनीय, सनातन संस्कृति का गौरव है छठ महापर्व: मोहन यादव
संक्षेप: कटोरिया में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने की चुनावी सभाकटोरिया में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने की चुनावी सभा कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिह
कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार की धरती सदैव पूजनीय रही है। यह भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की पावन भूमि है। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब ने भी बिहार में सूर्य देवता का मंदिर स्थापित किया था। उक्त बातें बुधवार को कटोरिया बाजार के इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही। सभा को भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है और बिहार में भी विकास की धारा प्रवाहित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज भारत को पूरा विश्व सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की अनेक संभावनाएं साकार हो रही हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि विधायक या मंत्री बनूंगा, मुख्यमंत्री बनना तो कल्पना से परे था। विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस को भगवान राम और कृष्ण का नाम लेने में भी परेशानी होती थी, वे भगवान राम के जन्मस्थान का प्रमाण मांगते थे। लेकिन आज हमारी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया है, और अब सीता माता की जन्मस्थली को भी भव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। साथ ही यमुना किनारे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी विकसित करने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमें जीवन की सच्ची सीख देते हैं और भगवान कृष्ण ने जहां-जहां लीलाएं की, उन स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। बिहार की आत्मा में बसे छठ पर्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ अब केवल बिहार नहीं, बल्कि पूरे देश और विदेशों में मनाया जा रहा है। अमेरिका से लेकर इंग्लैंड तक छठी मईया की आराधना की जा रही है, जो सनातन संस्कृति के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर एनडीए प्रत्याशी पूरनलाल टुडू, हरियाणा के वरिष्ठ नेता सुभाष भड़ाना, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्योतिष मंडल, भाजयुमो नेता मनोज मठपति, रंजीत यादव, सिंधु प्रताप सिंह, सन्नी चौधरी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि बिहार में जनता के आशीर्वाद से कमल ही खिलेगा, लालटेन बुझ चुकी है और बुझी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की भावना को समझते हुए एक साधारण कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है और अब जनता के आशीर्वाद से पूरणलाल टुडू को विधायक बनाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में आज वृद्धा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है, 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




