सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान का आयोजन

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान का आयोजनसदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान का आयोजन ​धोरैया (बांका),निज प्रतिनिधि बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के

सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान का आयोजन

धोरैया (बांका),निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार, प्रखंड के करहरिया और रघुनिकितता गांव में सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सहकारिता के लाभों से जोड़ना और उन्हें पैक्स की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था।जागरूकता अभियान का नेतृत्व सब्जी उत्पादक संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता से जुड़कर ही किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडेश्वरी यादव (पैक्स अध्यक्ष), जयराम कुशवाहा (सचिव), मुखिया जहांगीर अंसारी, ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी सहित प्रमोद यादव एवं दुर्योधन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पैक्स की सदस्यता ग्रहण करने के प्रति उत्साह दिखाया। वक्ताओं ने जोर दिया कि पैक्स के माध्यम से खाद, बीज और फसल खरीद की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।