भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और

बांका। एक संवाददाता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के मंडल और जिले के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने आज के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के करोड़ों ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्व को देश से अवगत कराने का काम किया है। आज के मन की बात कार्यक्रम में दुनिया में चल रहे तनाव की स्थिति के बीच भारत को एकजुट रहने और देशवासियों को देश हित में सहयोग करने की अपील की है।
आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से हर संकट को पार किया आप सभी सतर्क रहे और अफवाहों में न आएं। कार्यक्रम में महामंत्री सुभाष साह, उपेंद्र चौधरी, पंकज घोष, महेश गुप्ता, कमल घोष, कृष्णानंद रजक, बमशंकर साह , राजू सिंह, बालकिशोर घोष, प्रभास मंडल, प्रभास केशरी, संजय मरांडी, राहुल गुप्ता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


