भीतिया बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- विधायक मनोज यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।हा गोड़ा चेक डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीतिया बांध को जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किय

भीतिया बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- विधायक मनोज यादव

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने रविवार को प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत स्थित भीतिया बांध, बिलासी पुल एवं हाहा गोड़ा चेक डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीतिया बांध को जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां आसपास के क्षेत्र के लोग नौका विहार सहित अन्य पर्यटन सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि भीतिया बांध प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और इसे आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लेकर बिहार सरकार स्तर पर पहल शुरू हो चुकी है।

इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर योजना की जानकारी दी है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। विधायक ने कहा कि बांध के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे। नौका विहार, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से यह स्थल जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकता है। इस दौरान विधायक ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय शर्मा एवं सहायक अभियंता शिल्पा सोनी को योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, मुखिया प्रकाश यादव, दिलीप यादव, रामानंद यादव, राजेश कुमार साह, प्रमोद तांती सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।