रजौन प्रखंड की महिलाओं को भागलपुर तक यात्रा करने के लिए मिली पिंक बस सेवा की सौगात

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

गुरुवार से रजौन बस स्टैंड से सेवा शुरू, किराया भी है कम, महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी।गुरुवार से रजौन बस स्टैंड से सेवा शुरू, किराया भी है कम, महिलाओ

रजौन प्रखंड की महिलाओं को भागलपुर तक यात्रा करने के लिए मिली पिंक बस सेवा की सौगात

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन से भागलपुर तिलकामांझी तक यात्रा करने वाली महिलाओं व छात्राओं के लिए एक खुश खबरी है। सूबे की सरकार ने अब रजौन से भागलपुर तक की यात्रा करने के लिए महिलाओं को पिंक बस की सेवा देनी शुरू कर दी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पिंक बस गुरुवार की सुबह 9:30 बजे रजौन बाजार पहुंची। इस बस के रजौन पहुंचते ही लोगों की कोतूहल नजरें बस पर जा टिकी। कुछ पुरुष भी इस बस पर सवार होने के लिए इच्छा जाहिर की लेकिन बस की महिला कंडक्टर श्यामवती देवी ने बड़े ही शालीनता पूर्वक निवेदन किया कि नहीं यह पिंक बस सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए ही है।

पहले दिन इस बस पर रजौन से कुल 11 महिलाएं सवार हुई। जिसमें छात्राएं भी शामिल थी। महिलाओं व छात्राएं काफी गर्व महसूस कर रही थी, और सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। महिलाओं के लिए सरकार की यह सौगात खासकर भागलपुर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाली छात्राओं के लिए बड़ा ही कारगर साबित होगा। धोरैया के विधायक मनीष कुमार भी रजौन से पिंक बस सेवा प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत थे। बस पर सवार महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित महसूस हो रहा है। बस को उन सभी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सफर में सहूलियत होगी। पिंक बस में पैनिक बटन से लेकर चार्जिंग और फर्स्ट एड तक की सुविधा है, इसमें जीपीएस ट्रैकिंग से मॉनिटरिंग भी होगी। हालांकि अभी इस पिंक बस पर चालक भले ही तत्काल पुरुष है, लेकिन महिला चालक की बहाली होते ही चालक भी महिला ही होगी। पिंक बस का किराया भी बहुत कम रखा गया है। मात्र 27 रुपया में भागलपुर तक की यात्रा महिला सहित छात्राएं सफर कर सकती है। कंडक्टर श्यामवती देवी ने बताया कि रजौन से राजावर या जगदीशपुर के पहले तक सफर करने वाले को मात्र 10 रुपया किराए के रूप में देना होगा, जबकि जगदीशपुर तक यात्रा करने के लिए 18 रुपया वहीं भागलपुर तक का किराया मात्र 27 रुपया ही है। इधर रजौन कोचिंग या स्कूल सहित महाविद्यालय पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं के लिए सरकार सहित निगम की यह सौगात उनके चेहरे की मुस्कुराहट सरकार की विकसित सोच की झलक भी दिखा रही थी। यह पिंक बस सेवा हर रोज सुबह 9:30 बजे रजौन से मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBanka Newsरजौन प्रखंड की महिलाओं को भागलपुर तक यात्रा करने के लिए मिली पिंक बस सेवा की सौगात