अब कृषि लोन पर मिलेगा एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान
पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड राज्य सरकार अब किसानों को कृषि लोन पर देगी एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-2

बांका। निज प्रतिनिधि। कृषि को बढावा देने और उसे बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार अब किसानों को कृषि लोन पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी। इसके लिए कृषि विभाग ने राज्य स्कीम मद से राशि जारी कर दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है। विभाग ने अगले तीन साल में इस पर 500 करोड रूपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसको लेकर कर कृषि विभाग और नाबार्ड के बीच इस साल जनवरी में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ था। समझौते के तहत भारत सरकार की ओर से कृषि ऋण पर दी जा रही तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान के अलावे बिहार सरकार राज्य योजना मद से एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान प्रदान करेगी।
इसके अंतर्गत वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों एवं सहकारी बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से तीन लाख रूपये तक के कृषि उत्पादन ऋण पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। जिलों में इसको लागू करने के लिए कृषि विभाग की अपर सचिव कल्पना कुमारी ने पत्र भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक, यह अतिरिक्त अनुदान पहले से कृषि ऋणों पर भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान से अलग होगा। इससे अब किसानों को तीन की जगह चार प्रतिशत तक ब्याज अनुदान मिल सकेगा। ऐसे में अब किसानों को लिए गए ऋण पर केवल तीन प्रतिशत ब्याज ही चुकाना होगा। ये योजना तीन लाख रूपये तक के केसीसी, फसल लोन, अल्पावधि कृषि लोन पर लागू होगा। जिले को जारी पत्र में बताया गया है कि विभाग ने अपने दीर्घकालिक योजना के तहत पहले चरण में पांच करोड रूपये जारी किए हैं। इससे उन किसानों को लाभ होगा जिन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऋण लिया है। राज्य सरकार की इस योजना से जिले के करीब 2 लाख 10 हजार किसानों को लाभ होगा। इसमें 40 हजार वैसे किसान शामिल हैं, जिन्होंने केसीसी करा रखा है। नाबार्ड की डीडीएम ने बताया कि कृषि विभाग इस अतिरिक्त ब्याज अनुदान को नाबार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराएगी। इससे किसानों को सस्ता और सुलभ कृषि ऋण उपलब्ध होगा। जिससे वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर समृद्ध होंगे। वहीं, कृषि क्षेत्र में निवेश, उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि को इससे नई गति मिलेगी। किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशी, सिंचाई आदि पर अधिक निवेश कर सकेंगे। जिससे जिले में कृषि को नया आयाम मिलेगा।2.1 लाख किसानों को मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभकेंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत सरल तरीके से बैंक से ऋण दिये जाने की घोषणा की है। फिलवक्त जिले में 2 लाख 10 हजार 838 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को केसीसी से लिंक कर दिया है, ताकि पीएम किसान योजना के रिर्कार्ड पर किसानों को केसीसी का लाभ मिल सके। जो एक जनवरी 2025 से ही प्रभावी है। स्टेट लेवल कमिटि बिहार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में यहां 40 हजार किसानों को किसान क्रेडिट एवं किसान क्रेडिट का नवीनीकरण किया जाना था।कोट...राज्य सरकार अब किसानों को कृषि लोन पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी। इसको लेकर कर कृषि विभाग और नाबार्ड के बीच समर्झाता हुआ है। समझौते के तहत भारत सरकार की ओर से कृषि ऋण पर दी जा रही तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान के अलावे बिहार सरकार राज्य योजना मद से एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान प्रदान करेगी। ये ब्याज अनुदान किसानों को नाबार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।त्रिपुरारी शर्मा, डीएओ, बांका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


