
कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय धरना, स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर उठी आवाज
संक्षेप: बांका। निज संवाददाताबांका। निज संवाददाता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के आह्वान पर रविवार को बांका जिला के सभी विभागों के
बांका, निज संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के आह्वान पर रविवार को बांका जिला के सभी विभागों के कार्यपालक सहायकों ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य कर्मी के दर्जा एवं वेतनमान के तर्ज पर सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण समेत कई अहम मांगें रखीं। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने कहा कि वे लंबे समय से समान कार्य कर रहे हैं, फिर भी उचित वेतनमान और स्थायीकरण से वंचित हैं। उन्होंने पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को मैट्रिक से बढ़ाकर इंटरमीडिएट करने, नियुक्ति तिथि से ही ईपीएफ का लाभ देने, हटाए गए सहायकों का समायोजन पूर्व आदेश के आलोक में करने की मांग की।

इसके साथ ही आकस्मिक निधन उपादान की राशि न्यूनतम 40 लाख रुपये करने, हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित कर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने तथा सभी सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मृतक सहायक के आश्रित को 36 माह का वेतन/मानदेय देने और असामयिक मृत्यु की स्थिति में निकटतम आश्रित को नौकरी देने की भी मांग की। कार्यपालक सहायकों ने गृह जिला स्थानांतरण की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे वे अपने परिवार के साथ रहते हुए अधिक निष्ठा से कार्य कर सकेंगे। साथ ही, चेतावनी दी कि यदि 10 सितंबर 2025 तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो वे किसी भी कार्य दिवस में दो दिनों के लिए सामूहिक अवकाश लेंगे और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल अथवा अनशन पर भी जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




