स्कूल में आवश्यक कार्य पूरा करें ताकि बच्चों की पढ़ाई नहीं हो बाधित: विधायक

Jan 09, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

हासिया बेहरा पंचायत का दौरा कर विधायक ने विद्यालय व किसानों की समस्याओं का लिया जायजाहासिया बेहरा पंचायत का दौरा कर विधायक ने विद्यालय व किसानों की सम

स्कूल में आवश्यक कार्य पूरा करें ताकि बच्चों की पढ़ाई नहीं हो बाधित: विधायक

बांका, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने गुरूवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हासिया बेहरा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाशिया प्लस टू माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व मंत्री ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक कार्यों को अभिलंब पूरा किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न हो।

इसके बाद रामनारायण मंडल ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और सुझाव जाने। विद्यालय भ्रमण के बाद पूर्व मंत्री ने पंचायत के विभिन्न इलाकों में जाकर आम जनता से मुलाकात की और उनकी दैनिक समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान किसानों ने खेतों तक बिजली नहीं पहुंचने की समस्या प्रमुख रूप से उठाई। इस पर पूर्व मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि सिंचाई के लिए उन्हें किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। “हर खेत तक बिजली पहुंचाने” के लक्ष्य को लेकर सरकार गंभीर है, जिससे किसानों की आय बढ़े और खेती को मजबूती मिले। दौरे के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज घोष, मुखिया ऋषिकांत साह, उज्ज्वल सिन्हा, विकास मंडल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।