अधिसूचना जारी, बांका में प्रतिनिधियों का चुनाव 17 अप्रैल को

Apr 12, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका, नगर प्रतिनिधि -:बांका, नगर प्रतिनिधि -: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले) का 12वां राज्य सम्मेलन 16, 17 और 18 मई को

अधिसूचना जारी, बांका में प्रतिनिधियों का चुनाव 17 अप्रैल को

बांका, नगर प्रतिनिधि -: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले) का 12वां राज्य सम्मेलन 16, 17 और 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के जिला सचिव रामचन्द्र दास ने जानकारी देते हुए बताया कि, सम्मेलन में राज्य भर से चुने गए प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही पार्टी के राज्य संगठन विभाग ने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान बांका जिले में प्रतिनिधि चुनाव के लिए नामांकन 12 और 13 अप्रैल को होगा। वहीं नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 15 अप्रैल को होगी, जबकि मतदान 17 अप्रैल को कराया जाएगा।

साथ ही उसी दिन शाम में मतगणना कार्य भी भी पूरी कर ली जाएगी। वहीं इस चुनाव की निगरानी पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य और फुलवारी के पूर्व विधायक गोपाल रविदास करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।