Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBihar CM Nitish Kumar Announces Major Development Plans for Banka District
बांका को मिला मेडिकल कॉलेज का भरोसा, पर जमीन पर अब भी इंतजार

बांका को मिला मेडिकल कॉलेज का भरोसा, पर जमीन पर अब भी इंतजार

संक्षेप:

इसे पेज तीन की लीड बना सकते हैंइसे पेज तीन की लीड बना सकते हैं प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं के अमल की राह देख रहा जिला बांका। वरीय संवाददाता मुख्यम

Jan 14, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं करते हुए जिलेवासियों को कई सौगातें देने का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने गत वर्ष 2 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत बांका पहुंचने के बाद घोषणा की थी कि बांका में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज 25 एकड़ भूमि में बनेगा, जिसके लिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर में भूमि चिन्हित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने स्वयं स्थल निरीक्षण भी किया था और कहा था कि इसके निर्माण से बांका सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

बांका जिले की प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 362 करोड़ 75 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बांका-अमरपुर एसएच-25 के चौड़ीकरण से भागलपुर और बांका के बीच आवागमन सुलभ होगा, जिससे न केवल आम यात्रियों बल्कि लाखों कांवरियों को भी यात्रा में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सुल्तानगंज से दर्दमारा बॉर्डर तक कांवरिया पथ के समानांतर गुजरने वाले एसएच-22 के चौड़ीकरण की भी घोषणा की गई। ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन, तथा बौंसी और बेलहर में पावर ग्रिड स्टेशन के निर्माण की घोषणा की, जिससे जिले की बड़ी आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। शिक्षा के क्षेत्र में कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई, वहीं प्रशासनिक सुविधा के लिए बाराहाट और बौंसी प्रखंडों में नए प्रखंड कार्यालय भवन बनाए जाने की बात कही गई। कृषि और जल संसाधन को मजबूत करने के उद्देश्य से रजौन प्रखंड के बरौनी गांव में कतरिया नदी पर नए चेक डैम के निर्माण की घोषणा की गई। वहीं रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कटोरिया में 193 एकड़ सरकारी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना भी सामने रखी गई। आज सच्चाई यह है कि अधिकांश घोषणाएं एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई योजनाएं अब भी कागजों तक सीमित हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है, वहीं डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर भी कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। कुछ सड़कों के चौड़ीकरण के लिए निविदाएं जरूर निकाली गई हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। हाल ही में बांका जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा को लकर जिले के लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की ताज़ा घोषणाओं के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी आएगी और वर्षों से लंबित परियोजनाएं अब धरातल पर उतरेंगी। यदि ये योजनाएं समय पर पूरी होती हैं, तो बांका जिले के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;