श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक मनोज यादव
बांका, एक संवाददाताबांका, एक संवाददाता आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बेलहर विधायक

बांका, एक संवाददाता। आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बेलहर विधायक मनोज यादव ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने श्रावणी मेला के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मेला के सफल संचालन हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान विधायक ने बेलहर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इनमें बदुआ जलाशय में गंगाजल पहुंचाने की योजना, डिग्री कॉलेज, थाना स्वीकृति, विद्यालय भवन निर्माण, शिक्षकों की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने, सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने की मांग प्रमुख रही।
इसके अलावा हनुमान डैम, झरना मेला सहित अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास पर भी चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार क्षेत्रीय विकास योजनाओं को लेकर गंभीर एवं सक्रिय है तथा मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


