Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBihar Budget 2026-27 Focus on Education Health Infrastructure and Employment for Development
बिहार बजट :जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिल सकती है नई दिशा

बिहार बजट :जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिल सकती है नई दिशा

संक्षेप:

बोले बांकाबोले बांका बांका, नगर प्रतिनिधि -: मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी और जनहितकारी

Feb 04, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी और जनहितकारी माना जा रहा है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेषरूप से ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश के साथ साथ बांका जिले के भी समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। खासकर जिले में स्कूली व उच्च शिक्षा के लिए बजट में की गई बढ़ोतरी से सूबे के शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की संभावना जताई जा रही है। जबकि बजट में प्रदेश के स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं जिन प्रखंडों में अब तक डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां नए कॉलेज खोलने की घोषणा से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जिले के ग्रामीण छात्रों को ना केवल उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की मजबूरी रहेगी, बल्कि वो शिक्षा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। परिणामस्वरूप प्रदेश के छात्रों में शिक्षा के प्रति ललक पैदा होने के साथ-साथ नामांकन बढ़ेगा और इससे छात्रों के ड्रॉपआउट की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। बांका जैसे जिलों के लिए यह पहल बेहद अहम मानी जा रही है, जहां शुरू से ही उच्च शिक्षा के लिये संसाधन सीमित रहे हैं। वहीं शिक्षा क्षेत्र में निवेश का सीधा असर प्रदेश के रोजगार और उद्योग पर भी पड़ेगा। जहां शिक्षित युवा कार्यकुशल बनेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे। साथ ही सरकार द्वारा कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा पर दिए जा रहे जोर से उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा। जिससे राज्य में नए उद्योगों के आने का रास्ता भी आसान होगा और पलायन पर अंकुश लगने की संभावना होगी। सरकार द्वारा पेश बजट में बुनियादी ढांचे के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। जिनमें सूबे के सिंगल रोड वाले प्रमुख मार्गों को डबल लेन में बदलने की घोषणा को प्रदेश विकास की रफ्तार के लिए फायदेमंद कदम माना जा रहा है। बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। बांका समेत अन्य जिलों में सड़कों के चौड़ीकरण से ग्रामीण इलाकों का शहरी केंद्रों से बेहतर जुड़ाव स्थापित होगा। जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी बजट में सकारात्मक संकेत मिले हैं। जहाँ अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है। इससे आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से न केवल जीवन स्तर बेहतर होगा, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग को भी राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के लिहाज से संतुलित और दूरदर्शी मना जा रहा है। यदि घोषित योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो इससे बांका सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सकती है और बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सकता है।