
5.9 हजार विद्यार्थी देंगे इंटर व मैट्रिक की सेंटअप जांच परीक्षा
आज से 29 नवंबर तक चलेगी सेंटअप की सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षाआज से 29 नवंबर तक चलेगी सेंटअप की सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा 203 हाई स्कूलों में आ
बांका। निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले पंजीकृत, नियमित व स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राओं की सेंटअप जांच परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिले को उपलब्ध कराई गई परीक्षा सामग्री का वितरण सोमवार व मंगलवार को संबंधित स्कूलों के बीच कर दिया गया है। यहां जिले के 203 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में 19 से 29 नवंबर तक सेंटअप की सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग के आंकडे के मुताबिक मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा में 59 हजार 179 विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
यहां 33 हजार 838 विद्यार्थी मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा देंगे। इसमें 16 हजार 526 छात्र एवं 17 हजार 312 छात्राएं शामिल हैं। जबकि 25 हजार 341 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की सेंटर परीक्षा देंगे। इसमें 12 हजार 512 छात्र एवं 12 हजार 829 छात्राएं शामिल हैं। हालांकि, बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की विद्यालय में 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य रखा है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घट भी सकती है। वहीं, जिले में मैट्रिक सेंटअप जांच परीक्षा की सैद्धांतिक परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक एवं इंटर की सेंटअप जांच परीक्षा 19 से 26 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। जबकि प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी। यहां मैट्रिक और इंटर की सेंटअप जांच परीक्षा दो पाली में संचालित होगी। बिहार बोर्ड की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सेंटअप जांच परीक्षा की तैयारी को फाइनल टच दे दिया गया है। 15 मिनट का दिया जायेगा अतिरिक्त समय बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर ही सेंटअप जांच परीक्षा ली जाएगी। जिसमें बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर ही सेंटरअप जांच परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढने व समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, जो विद्यार्थी सेंटअप जांच परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या अनुतीर्ण होते हैं, वैसे विद्यार्थी को बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। मैट्रिक व इंटर में छात्र से अधिक हुई छात्राओं की संख्या जिले में नारी शिक्षा को बढावा मिल रहा है। जिससे स्कूल व कॉलेजों में छात्राओं की संख्या बढी है। यही नहीं यहां मैट्रिक व इंटर में छात्र से अधिक छात्राओं की तादाद हो गई है। यहां के 203 हाई स्कूलों में आयोजित होने वाली मैट्रिक की सेंटर परीक्षा में छात्र के मुकाबले 786 छात्राएं एवं इंटर परीक्षा में छात्र के मुकाबले 317 छात्राएं अधिक हैं। जिनके सेंटअप जांच परीक्षा में शामिल होने की संभावना हैं। कोट... जिले के हाई स्कूलों में आयोजित होने वाली सेंटअप जांच परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही कदाचार मुक्त होगी। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को कडी निगरानी व स्वच्छ वतावरण में परीक्षा केंसचालन का निर्देश दिया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग जिला स्तरीय पदाधिकारी करेंगे। इस सेंटअप जांच परीक्षा में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या अनुतीर्ण होंगे, उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। कुंदन कुमार, डीईओ, बांका।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




