
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में लगाए जाएंग 5787 वीक्षक
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में लगाए जाएंग 5787 वीक्षकमैट्रिक व इंटर की परीक्षा में लगाए जाएंग 5787 वीक्षक वीक्षकों को दिए जा रहे औपबंधिक नियुक्ति पत्र
बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में दो फरवरी से इंटर एवं 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित होनी है। इसके लिए यहां इंटर के लिए 33 एवं मैट्रिक के लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 33 हजार 838 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 16 हजार 526 छात्र एवं 17 हजार 312 छात्राएं हैं। जबकि 25 हजार 341 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा देंगे। इसमें 12 हजार 512 छात्र एवं 12 हजार 829 छात्राएं शामिल हैं। यहां कदाचार मुक्त एवं शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा का संचालन करने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा है।
मैट्रिक व इंटर परीक्षा में चार परीक्षा केंद्र पर एक उडन दस्ता तैनात किया गया है। वहीं, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए वीक्षकों की पहली सूची जारी कर दी गई है। जिसके तहत यहां 5787 वीक्षकों को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में लगाया जायेगा। इसको लेकर सोमवार से ही जिले के 203 हाई स्कूलों में शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। हालांकि, मृत, सोवानिवृत्त, स्थानांतरित व काली सूची में शामिल वीक्षकों का नाम दूसरी सूची में हटाकर उनकी जगह अन्य शिक्षक को वीक्षक बनाया जायेगा। वहीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अन्य गोपनीय कार्यों के लिए शिक्षकों की औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने कहा कि माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की डायरेक्टरी जिनके द्वारा ऑनलाइन अपडेट कराई गई है उन शिक्षकों का ऑपबंधिक नियुक्ति पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यालयों के प्रधान या उनके अधिकृत प्रतिनिधि इन वेबसाइट्स पर जाकर मैट्रिक प्रोविजनल लेटर एग्जाम 2026 पर क्लिक कर विद्यालय कोड से इन पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, सह परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों के नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भेजी गई है। जहां से विद्यालयों के माध्यम से उन्हें दिया जायेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मृत, सोवानिवृत्त, स्थानांतरित व काली सूची में शामिल या निर्धारित विषय के अलावा अन्य विषय पढाने वाले शिक्षकों का नियुक्ति पत्र किसी भी हालत में जारी या प्राप्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि नियुक्ति पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर इसमें सुधार के लिए ई-मेल आईडी पर सूचना देना होगा। जिससे समय रहते उसमें सुधार किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




