Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBihar Assembly Elections Banka District Breaks Voting Records
मतदान के बाद जिलेभर के ईवीएम पहुंचते ही पीबीएस कॉलेज का वज्रगृह हुआ सील

मतदान के बाद जिलेभर के ईवीएम पहुंचते ही पीबीएस कॉलेज का वज्रगृह हुआ सील

संक्षेप: बांका,नगर प्रतिनिधि -: बांका,नगर प्रतिनिधि -: मंगलवार को बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जि

Wed, 12 Nov 2025 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका,नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिसके बाद पीबीएस कॉलेज परिसर स्थित ब्रजगृह में सभी पांच विधानसभा का ईवीएम को सील किया गया। ईवीएम सील का काम देर रात तक चलता रहा। बांका जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि, बांका जिला ने इस विधानसभा चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। जो कि पिछले सारे मतदान प्रतिशत से बेहतर रहा। जिलेभर के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने बताया कि, मतगणना के लिए शहर के पीबीएस कॉलेज परिसर को निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां बांका,अमरपुर, धौरिया व कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है। जबकि कॉलेज के ठीक बगल में केंद्रीय विद्यालय के भवन को बेलहर का मतगणना स्थल बनाया गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम के मतगणना स्थल पहुंते ही वज्रगृह को चारो ओर से बेरीकेटिंग के द्वारा सील कर दिया गया है। जबकि इसकी निगरानी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से किया जा रहा है। पांच विधानसभा में हुए चुनाव का ईवीएम जमा करने के लिए पीबीएस कॉलेज से लेकर दोनेा तरफ वाहनों का जाम काफी देर तक लगा रहा। एक एक कर सभी विधानसभा के बूथों का ईवीएम जमा किया गया।