
चुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण का डीएम ने लिया जायजा
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत बांका जिले में मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्य
बांका, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत बांका जिले में मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्य दिनांक 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है। इस क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा अभ्यास मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय तथा पीटीजे महिला कॉलेज, बांका सहित सभी प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण कोषांग द्वारा बताया गया कि 13 एवं 14 अक्टूबर को द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का तथा 15 अक्टूबर को तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रिजाइडिंग ऑफिसर (PO) एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी (P-1) को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के तहत 100-100 मत डालवाकर EVM एवं VVPAT के प्रयोग की तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षकों द्वारा मतदान केंद्र पर होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया मतदान केंद्र की स्थापना, मतदाताओं की पहचान, मॉक पोल, फाइनल पोल, सीलिंग प्रक्रिया तथा पोलिंग के बाद की रिपोर्टिंग का डेमो प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वीडियो फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं और सभी मतदान पदाधिकारियों का टेस्टिमोनियल वीडियो रिकॉर्ड भी किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने सभी मतदान कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्वक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बांका, जिला मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार रजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




