
मतगणना के लिए हर विधानसभा में बनाया गया 14-14 टेबल : डीएम
14 नवंबर को 14 टेबल पर ईवीएम और 4 टेबल पर पोस्टल बैलेट की होगी मतगणना, तैयारियां पुरी।14 नवंबर को 14 टेबल पर ईवीएम और 4 टेबल पर पोस्टल बैलेट की होगी म
बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 का दूसरा चरण निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मतगणना की तैयारियों से जुड़ी कई जानकारियों को भी साझा किया है। डीएम ने बताया कि पीबीएस कॉलेज परिसर में ही सभी विधानसभा सीटों के मतों का गणना होना है । बेलहर विधानसभा सीट का गणना केंद्रीय विद्यालय के भवन में जबकि शेष चारों विधानसभा के मतगणना हेतु पीबीएस कॉलेज के मुख्य भवन में काउंटिंग हॉल बनाया गया है। इसके लिए आवश्यक कर्मियों और पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

सभी विधानसभा के ईवीएम की मतगणना हेतु कुल 14- 14 टेबल निर्धारित हैं,जबकि पोस्टल बैलेट की गणना हेतु चार चार टेबल निर्धारित किए गए हैं। वज्रगृह से लेकर काउंटिंग हॉल तक ईवीएम मशीन के सुलभ आवागमन हेतु आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है साथ ही संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है। काउंटिंग ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों को 14 नवंबर की सुबह 6 बजे काउंटिंग हाल पहुंच जाना है। मतगणना स्थल पर एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है,जहां मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों का निष्पादन भी किया जायेगा।काउंटिंग हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जिनमें ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है; जैसे मोबाइल,आईपैड, लैपटॉप आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।इसके अलावा मतगणना स्थल पर मेडिकल टीम स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैनात रहेगी।वहीं पीएचईडी विभाग द्वारा शुद्ध पेयजलापूर्ति और शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।काउंटिंग हॉल के बाहर मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है,जहां मीडियाकर्मियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही एसटीडी युक्त टेलीफोन,टीवी, इंटरनेट सुविधायुक्त कंप्यूटर और प्रिंटर लगा रहेगा। मीडिया सेंटर से ही गणना संबंधी सूचनाएं, मतगणना का रुझान भी मीडियाकर्मियों को नियमित अंतराल पर उपलब्ध कराया जायेगा। मीडिया समूहों को छोटे और प्रबंधन योग्य संख्या में बिना मोबाइल फोन,आईपैड,लैपटॉप जैसे अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के नियमित अंतराल पर मतगणना हाल का दौरा भी कराया जायेगा जोकि अल्प अवधि का रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


