ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबेलहर सनदीपी पथ जर्जर लोगों को परेशानी

बेलहर सनदीपी पथ जर्जर लोगों को परेशानी

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधिबेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलहर सनदीपी पथ जर्जर हो जाने के कारण बेलहर के आधी...

बेलहर सनदीपी पथ जर्जर लोगों को परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 05 Aug 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बेलहर सनदीपी पथ जर्जर लोगों को परेशानी

बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलहर सनदीपी पथ जर्जर हो जाने के कारण बेलहर के आधी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को पैदल चलना मुहाल हो गया है। वाहन वाले अपनी जान हथेली पर लेकर सफर करते हैं। उस पथ से बेलहर के पश्चिमी और पूरे नक्सल क्षेत्र की आबादी की दिनचर्या और रोजी रोटी जुड़ी हुई है। इसके अलावे बेलहर से लक्ष्मीपुर और जमुई जाने का मुख्य और नजदीकी मार्ग भी यही है। लेकिन सड़क जर्जर रहने के कारण एक घंटे का सफर तीन घंटे में तय होता है। खास कर बरसात में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने में अन्य वाहन वालों के साथ साथ एम्बुलेंस वाले भी जाने से कतराते हैं। इस पथ में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोढ़िया, सौताडीह, घोघा, कदबारा, कुमरी, खसिया, धनजीरबा, सुराही सहित दर्जनों गाओं के लोगों ने सरकार से अविलंब यह सड़क बनवाने की मांग किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें