मेला की प्रशासनिक बैठक के बाद बौसी मेले के तैयारी में आई तेजी

मेला की प्रशासनिक बैठक के बाद बौसी मेले के तैयारी में आई तेजी

संक्षेप:

मंदार पर्वत जहां लगेगा इस वर्ष मदार मेलामंदार पर्वत जहां लगेगा इस वर्ष मदार मेला मेला की प्रशासनिक बैठक के बाद बौसी मेले के तैयारी में आई तेजी विभिन्

Dec 10, 2025 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बौंसी, निज संवाददाता। बौसी मेला आयोजन समिति की बैठक के साथ ही बौसी मेला की तैयारियां काफी तेज हो गई है। प्रभारी डीएम के निर्देश के बाद मंदार पर्वत की तराई से लेकर पर्वत के शिखर तक साफ सफाई का कार्य को आरंभ किया गया है। मेला को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सजग हो गया है और साफ सफाई सहित अन्य कार्यों में लग गए है। कृषि प्रदर्शनी में बेहतरीन तरीके से फलों और सब्जियों को लगाया जा रहा है। जानकारी हो कि एडीएम ने मेल बैठक के बाद या निर्देश दिया था कि इस वर्ष प्रदर्शनी में उन्नत किस्म के फसलों को लगाया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो हर साल दिखाया जाता है वह इस बार बदला जाए। 14 जनवरी तक उन्नत किस्म के फसल किसानों को यहां देखने को मिलेंगे जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फल फूल सब्जी एवं अन्य पौधे हैं। वही अब तक मेला की डाक नहीं होने की वजह से मेला मैदान में खेल तमाशे व अन्य वाले दुकानदार अभी तक नहीं आए हैं 15 दिसंबर को मेला का डाक है उसके बाद बाहर से दुकानदार आयेंगे । इस वर्ष काफी भव्य तरीके से आयोजन की बात पर जिला प्रशासन के द्वारा कही जा रही है। वही मंदार पर्वत के पापहरनी सरोवर की भी साफ सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है दूसरी तरफ अब तक भगवान मधुसूदन मंदिर का रंग रोगन का कार्य आरंभ नहीं किया गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं की मांग है कि जल्द से जल्द भगवान मधुसूदन मंदिर की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य आरंभ किया जाए ताकि समय से पूर्व मंदिर का रंग रोगन का कार्य पूरा किया जा सके।