ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका: महिला का शव पोखर में मिला

बांका: महिला का शव पोखर में मिला

शनिवार से ही घर से गायब थी महिला

बांका: महिला का शव पोखर में मिला
हिन्दुस्तान टीम,बांकाThu, 05 Mar 2020 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार से ही घर से गायब थी महिला रोजाना घरेलू हिंसा से पीड़ित थी मृतक महिला

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियररिंग कॉलेज के समीप पोखर में एक महिला का शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। शव की शिनाख्त लकड़ीकोला के लैया टोला गांव निवासी मंगल लैया की पत्नी सुदामा देवी (60) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। वहीं यूडी केस दर्ज कर मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। मृतका की बेटी पुतुल देवी ने बताया कि उसकी मां सुदामा देवी शनिवार से गायब थी। काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब उन्हें पोखर में शव मिलने की जानकारी हुई तो देखा कि उसकी मां मृत पड़ी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला को दो बेटा एवं तीन बेटी है। इसमें दोनों बेटे व तीन बेटी की शादी हो चुकी है। इसमें दो बेटी की मौत भी चुकी है। बावजूद इसके महिला के पति अक्सर शराब पीकर मृतका से मारपीट व झगड़ा करता था। आशंका है कि इससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया। हालांकि, हत्या की भी आशंका जाहिर की जा रही है। हर कोई स्तब्ध था, माहौल गमगीनसुदामा देवी के मौत ने लकड़ीकोला के लैया टोला के सभी ग्रामीण स्तब्ध था। जबकि पूरा माहौल गमगीन था। हर जुबान चुप्पी साधे हुई थी। वहीं आंखे नम थी। आखिरकार सुदामा देवी की मौत कैसे हुई? ज्यों ही महिला के शव को तैरने खबर गांव में फैली, त्यों ही हर एक लोग पोखर की ओर रूख कर रहे थे। कोट. . . शव बरामद कर शिनाख्त कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जायेगा। - राजेश कुमार झा, टाउन थानाध्यक्ष

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें