नए सीएस ने किया कटोरिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण

Jan 09, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

स्वच्छता, दवा, ऑक्सीजन व खान-पान व्यवस्था की गहन समीक्षास्वच्छता, दवा, ऑक्सीजन व खान-पान व्यवस्था की गहन समीक्षा कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। बांका

नए सीएस ने किया कटोरिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के नए सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कटोरिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आउटडोर व इंडोर सेवाओं के साथ-साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी की भी बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने महिला व पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, दवा भंडार सहित सभी प्रमुख यूनिटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीज पंजी की समीक्षा कर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या और उपलब्ध उपचार सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में एंबुलेंस की उपलब्धता, पार्किंग एरिया, सुरक्षा गार्ड, दवाओं की स्थिति और ऑक्सीजन आपूर्ति का भी जायजा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल सर्जन ने डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में सामान्य साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया, लेकिन डॉक्टर एवं नर्स क्वार्टर के पास गंदगी और झाड़ियों को देखकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। वार्ड निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बेडशीट नियमित रूप से बदलने, शौचालय व लेबर रूम को हर समय स्वच्छ रखने तथा मरीजों को निर्धारित मेनू के अनुसार समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन ने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक से निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर बातचीत की। संवेदक ने जानकारी दी कि फरवरी माह में नया भवन हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, डीपीएम बृजेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।