Banka News: बांका प्रीमियर लीग में महावीर-11 और लेजेंड-11 की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, बांका
share

Banka News: महावीर-11 ने बाराहाट को पांच रन, जबकि लेजेंड-11 ने अरमान-11 को 12 रन से हराया*महावीर-11 ने बाराहाट को पांच रन, जबकि लेजेंड-11 ने अरमान-11 को 12 रन से

Banka News: बांका प्रीमियर लीग में महावीर-11 और लेजेंड-11 की शानदार जीत

Banka News: बांका, निज संवाददाता। आरएमके प्ले ग्राउंड में आयोजित बांका प्रीमियर लीग-दुर्गा पूजा स्पेशल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में महावीर-11 और लेजेंड-11 ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में महावीर-11 ने डीएससी बाराहाट को पांच रन से, जबकि दूसरे मुकाबले में लेजेंड-11 ने अरमान-11 को 12 रन से पराजित किया। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में महावीर-11 ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से अविनाश ने 40 गेंदों पर नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली।

पीयूष सी ने छह गेंदों पर 20 और भोलू ने छह गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएससी बाराहाट की टीम सात विकेट पर 132 रन ही बना सकी। संतोष ने 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। महावीर-11 की ओर से पीयूष और विक्रम ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरे मुकाबले में लेजेंड-11 ने छह विकेट पर 134 रन बनाए। सनी भैया ने 33 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली। छोटू ने 27 और रवि भैया ने 24 रन बनाए। जवाब में अरमान-11 की टीम नौ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। आफताब ने 13 गेंदों पर 38 और राजन ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए। लेजेंड-11 की ओर से अनुज और निरंजन ने तीन-तीन विकेट झटके। आरएमके टीम के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5001 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन ऋषभ मिश्रा एवं मिलन कुमार की देखरेख में हो रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेल भावना और आपसी एकता को बढ़ावा देना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महावीर-11 ने किस टीम को कितने रन से हराया?−
महावीर-11 ने डीएससी बाराहाट को पांच रन से हराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: बांका प्रीमियर लीग में महावीर-11 और लेजेंड-11 की शानदार जीत