
फुल्लीडुमर में अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तारी के वाबजूद छापेमारी जारी
बांका,निज संवाददाता।बांका,निज संवाददाता। बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में पांच दिन पुर्व हुए एक अपहरण कांड का बांका पुलिस ने सफलता पूर्वक
बांका, निज संवाददाता। बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में पांच दिन पुर्व हुए एक अपहरण कांड का बांका पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा कर लिया है।इस संबंध में सोमवार को बांका एसपी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि फुल्लीडुमर पुलिस को 5 फरवरी के रात्रि 1:15 बजे सूचना मिली कि सूइया थाना क्षेत्र के बोडा निवासी बिंदेश्वरी यादव का 26 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव दिन में फुल्लीडुमर बाजार आया था और वहीं से लापता है।जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सनहा कर खोजबीन शुरु किया तो शुरुआती लीड के आधार पर लापता युवक की बरामदगी सुबह 4:30 बजे माल माताथान पहाड़ी के समीप जंगल के बीच बने एक अर्धनिर्मित खंडहर जैसे भवन से किया गया।जहां
सुरेंद्र को हाथ पैर बांधकर आंख में पट्टी बांधते हुए रखा गया था।युवक की बरामदगी के उपरांत उसके फर्द बयान पर फुल्लीडुमर थाना में कांड संख्या 90/26 धारा। 146(3)/61(2)/308(5)/3(5) बीएनएसएस के तहत दर्ज करते हुए बांका एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर किया गया। टीम द्वारा तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के जरिए कुछ प्राइवेट जासूसों की मदद से करीब 72 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्त फुल्लीडुमर निवासी रघु उर्फ राघव की गिरफ्तारी भागलपुर से की गई। गिरफ्तार अपहरणकर्ता रघु ने बताया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने में अन्य तीन साथी भी शामिल थे ।पुलिस द्वारा अपहरण में संलिप्तता वाले अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभी भी विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी जारी है । पुलिस को रघु ने उसके स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि अपहृत सुरेंद्र का उसके किसी दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था,जिसके फुल्लीडुमर बाजार आने की सुचना पर उसे सबक सिखाने की नियत से उसका अपहरण कर खंडहर में ले गया था। वहां उसने अपने साथियों संग मिलकर सुरेंद्र के साथ मारपीट करते हुए अमानवीय व्यवहार शुरू किया तो उसने पैसा देने की बात कबूली और अपने गले का चैन भी उतार कर दे दिया। लोभवश सभी बदमाशों ने मिलकर अपहृत सुरेंद्र के मोबाइल से लाखों रुपया अलग अलग अकाउंट में डिजिटल तरीके से ट्रांसफर करा लिए और अधिक पैसे की मांग हेतु उसके परिजनों के फोन करवाया । जिसके बाद पुलिस के पहुंचने की आहट सुनकर सभी उसे वहीं जंगल में छोड़कर फरार हो गए।इधर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के छह घंटे के भीतर अपहृत को बरामद करने के साथ ही उसका बाइक भी बरामद कर लिया। अभियान को लेकर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में बांका सदर डीएसपी अमर विश्वास,बांका अंचल निरीक्षक रमाशंकर सिंह, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई शरद श्रीकांत, एसआई मनीष सिंह, दशरथ कुमार,एएसआई अजय कुमार और पीटीसी अमृत पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




