पुलिस अधीक्षक ने रजौन थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों को लेकर दिखे सख्त।

Feb 15, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका जिला के रजौन थाना में है, सर्वाधिक मामले लंबित, जताई नाराजगी।बांका जिला के रजौन थाना में है, सर्वाधिक मामले लंबित, जताई नाराजगी। रजौन(बांका)। नि

पुलिस अधीक्षक ने रजौन थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों को लेकर दिखे सख्त।

रजौन(बांका)। निज संवाददाता बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार कों रजौन थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की, समीक्षा के दौरान बांका जिला के सभी थाना कि तुलना में रजौन थाना में सर्वाधिक मामले लंबित पाए गए। एसपी ने नाराजगी जताते हुए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कांड से जुड़े पदाधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई, और जल्द से जल्द लंबित कांडों का निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी महाशिवरात्रि, होली, ईद को लेकर भी उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।

होली के अवसर पर शराबबंदी को लेकर भी सख्ती के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री, ब्राउन शुगर सहित ड्रग्स आदि की बिक्री और सेवन पर विशेष नजर रखी जाए। इसके लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने, संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। आपसी विवाद को लेकर मारपीट कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र के कनचपरा गांव में शुक्रवार को मोटर से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गांव के जयप्रकाश यादव की पत्नी राधिया देवी जख्मी हो गई। जख्मी का ईलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी द्वारा ओपी में आवेदन देकर अपने गोतिया गांव के नरेश यादव, उसकी पत्नी सिया देवी एवं पुत्र कल्लू यादव को नामजद बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, बांका रेफर चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पाण्डेयडीह के पास गोड़ियारी मोड़ पर शनिवार दोपहर एक बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बांका जिला के बिसवाटांड निवासी ललन कुमार पिता- किसन देव दास अपनी बाइक से कटोरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोड़ियारी मोड़ के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया तथा घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी, दो रेफर धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर धोरैया एवं कुर्मा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र के राजबांध गांव निवासी अशोक गुप्ता का पुत्र आदित्य आनंद और जर्नादन यादव का पुत्र रोहित कुमार कुर्मा हाट से किराना सामान खरीदकर बाइक से धोरैया की ओर लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से जा रहे झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के कोयला गांव निवासी फारूक के पुत्र जियाउल की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को धोरैया अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक ने बताया कि जियाउल और आदित्य आनंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फोटो- 28 दुर्घटना में घायल का अस्पताल में इलाज करते मेडिकल टीम जनता दरबार में तीन आवेदन का हुआ निष्पादन कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया अंचल कार्यालय के सभागार में भूमि संबंधी विवादों को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ पुष्पा कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर जमदाहा ओपी अध्यक्ष रंतैज भारती भी मौजूद थे। जनता दरबार में कुल 5 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 3 मामलों का निष्पादन मौके पर कर दिया गया। जबकि दो मामलों में स्थलीय व कागजी जांच सहित दूसरे पक्ष के लोगों के उपस्थित नहीं होने से लंबित रह गया। उक्त मामलों में दोनों पक्ष को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में शामिल होने की बात कही गई। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी शंभू कुमार, प्रवीण कुमार, डाटा ऑपरेटर सतीश कुमार आदि मौजूद थे। फोटो 29 कैप्शन - जनता दरबार में मौजूद अधिकारी एवं फरियादी जनता दरबार कुल 4 मामले में1 मामले का हुआ निष्पादन बाराहाट निजप्रतिनिधि शनिवार को बाराहाट अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचल अधिकारी विकास कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी बाराहाट में पजवारा के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गई ।आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो से भूमि विवाद के निपटारे को लेकर 4 फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । अधिकारियों ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की। जिसमें दो पक्षों के उपस्थिति में 1 मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया ।जबकि शेष मामले में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाही नहीं हो सकी। अंचल से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया। साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। फोटो-30 मामले की सुनवाई करते सीओ व अन्य पदाधिकारी गोडधूवा गांव से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफतार भेजा जेल बाराहाट निज प्रतिनिधि शुक्रवार देर रात्रि स्थानीय बाराहाट पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारट पर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।इस दौरान गोडधूवा गांव निवासी पप्पू राम पिता स्व जैठौरी राम ग्राम गोडधूवा एवं दिलीप राम पिता स्व गोपाल राम को पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र शर्मा ने गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।