भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहाल भी झेल रहे तपिश की मार

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

अभिभावकों ने जिलाधिकारी से केंद्र बंद करने की लगाई गुहारअभिभावकों ने जिलाधिकारी से केंद्र बंद करने की लगाई गुहार चान्दन (बांका) | निज प्रतिनिधि प्रखंड

भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहाल भी झेल रहे तपिश की मार

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बढ़ते तापमान का असर छोटे बच्चों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विशेषकर आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नौनिहालों को चिलचिलाती गर्मी के बीच केंद्र पहुंचने और वहां समय बिताने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कई बच्चों को तेज धूप और उमस के कारण बेचैनी, थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्रों को फिलहाल बंद रखने अथवा समय में बदलाव करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार स्कूलों में गर्मी को देखते हुए छुट्टियां घोषित की जाती हैं, उसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की है, ताकि छोटे बच्चों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।