
नगर परिषद की उदासीनता पेश करती है मंडल कारा के पीछे की सड़क
सिविल सर्जन कार्यालय, मंडल कारा, बांका थाना व एसपी आवास हैं इस सड़क में ल बात की जाय तो रोड से सटे कई सरकारी कार्यालय व आवास हैं। मगर इस क्षेत्र में व
बांका। इन दिनों नगर परिषद बांका की उदासीनता प्रतिदिन कहीं ना कहीं देखने को मिल रही है। इसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्र के बांका थाना के ठीक पीछे का भाग तस्वीरों के माध्यम से अपना दर्द बयां कर रहा है। बांका थाना के ठीक पीछे आज़ाद चौक से ठाकुरबाड़ी तक एक रोड गई है। जिसे बांका कि जनता खूब उपयोग मे लाती है। अगर इस सड़क की केवल बात की जाय तो रोड से सटे कई सरकारी कार्यालय व आवास हैं। मगर इस क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल एक काली सड़क है। जिनमें जगह जगह गड्ढे मुँह खोले दुर्घटना का इंतजार करते रहती है।

जबकि बरसाती मौसम में उन्हीं गड्ढों में जलजमाव जैसी स्थिति बन जाती है। इसके अलावा नाले में सफाई व नाले पर सदैव ढक्कन का अभाव दिखते रहा है। करीब आधे किलोमीटर के इस सड़क को सदा नगर परिषद बांका नज़रअंदाज़ करते आया है। अगर इस सड़क के प्रतिष्ठा की बात की जाय तो इस सड़क के किनारे कई सरकारी दफ़्तर व वरीय पदाधिकारी का आवास भी है। जिनमें बांका थाना, मंडल कारा, सिविल सर्जन कार्यालय, बांका डाकघर, बीएसएनएल कार्यालय, पुलिस अधीक्षक बांका के आवास के साथ साथ सिविल सर्जन के आवास तक शामिल हैं। यदि सरकारी बाबुओ के आवासों व कार्यालयों के आस पास इस प्रकार की दुर्दशा रहती है तो आम जनों के मोहल्ले की सूरत कैसी रहती होगी? जहां तक नाले के स्थिति की बात की जाय तो तस्वीरें बता रही है कि, नाले में नियमित साफ सफाई का कितना अभाव है? जगह जगह उगे घास से नाले में जलनिकासी सुचारु ढंग से नहीं हो पा रहा है। वहीं साफ सफाई व नाले पर ढक्कन के अभाव की वजह से नालों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ना शुरु हो गया है। क्या कहते हैं जिम्मेदार? शपथग्रहण करने के पश्चात् से ही लोगों की शिकायतें आ रही हैं। जनता का विरोध करना जायज है। तमाम खबरों पर संज्ञान लिया जा रहा है, साथ ही उचित दिशानिर्देश भी दी जा रही है। जल्द ही हमारा नगर परिषद क्षेत्र सुन्दर दिखेगा। बालमुकुंद सिन्हा सभापति, नगर परिषद बांका।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


