Banka News: पूर्व विधायक की पत्नी के निधन पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि
Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के सांसद गिरधारी यादव शनिवार की दोपहर बाद प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के सांसद गिरधारी यादव शनिवार की दोपहर बाद प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत पड़ावचक गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल मंडल की पत्नी प्रभा देवी के श्राद्धकर्म के बाद उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभा देवी का निधन बीते दो सितंबर को हो गया था। सांसद ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलू चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरविंद यादव तथा शंभूगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत प्रभा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद ने दिवंगत प्रभा देवी के व्यक्तित्व और परिवार से जुड़े अपने पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। इसके बाद सांसद गिरधारी यादव गादी राटा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा के पिता एवं समाजसेवी गोपाल प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक विषयों पर बातचीत की। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


