ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांका पूजा में शामिल होने पहुंचे बांका विधायक

पूजा में शामिल होने पहुंचे बांका विधायक

बाराहाट (बांका)। बांका विधायक राम नारायण मंडल मंदिर अपने समर्थकों के साथ...



पूजा में शामिल होने पहुंचे बांका विधायक
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 14 Nov 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बाराहाट (बांका)। बांका विधायक राम नारायण मंडल मंदिर अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के पथरा गांव स्थित जगधात्री मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मां के दरबार में माथा टेका और मां से आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचे विधायक ने क्षेत्र की शांति एवं सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की, वहीं विधायक का स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने लोगों से मुलाकात के क्रम में विधायक ने उनका कुशल क्षेम भी पूछा कई लोगों ने इस दौरान मंदिर के ठीक सामने रंगमंच बनाने की मांग रखी जिस पर उन्होंने लोगों से सरकारी जमीन की उपलब्धता होने पर सार्थक पहल का भरोसा दिलाया। मौके पर थानाध्यक्ष एसडी प्रभाकर, सुभाष साह, हीरालाल मंडल, मनराज मंडल, घनश्याम मंडल, धनंजय मांझी, अभिनव सिंह, शंकर प्रसाद चौधरी सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें