बांका: विभिन्न कांडों में जब्त शराब नष्ट की गयी
बांका। बौंसी। हिटी बांका। बौंसी। हिटी समाहर्ता के आदेश पर विभिन्न कांडों में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब को एसडीओ प्रीति...

बांका। बौंसी। हिटी
समाहर्ता के आदेश पर विभिन्न कांडों में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब को एसडीओ प्रीति कुमारी की मौजूदगी में विनष्ट किया गया। जिसमे देशी 516.400 लीटर और विदेशी 5632.930 लीटर कुल 6149.330 लीटर शराब थी। इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक, थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह बंधुआ कुरावा थनाध्यक्ष सतीश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
जब्त वाहनों के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका
बांका। निज संवाददाता
शहर के मुख्य मार्ग थाना के समीप पुलिस प्रशासन के द्वारा जब्त किया गया कई वाहन सड़क किनारे लगा रखा जाता है। इसकारण टाउन थाना के समीप हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क के चौड़ीकरण पर असर पड़ता है आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 6 चक्के से लेकर 16 चक्के तक का वाहन मुख्य सड़क के किनारे खड़ा कर दिया जाता है। खासकर रात में लोगों को व वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है।
बांका प्रखंड के पंचायतों के उम्मीदवारों का स्क्रूटनी संपन्न
बांका। एक संवाददाता
बांका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया सहित अन्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्क्रूटनी का कार्य चल रहा था। गुरुवार को अंतिम तिथि तय की गई थी। गुरुवार को पंच एवं वार्ड के लिए जिन्होंने नामांकन किया था उनकी कागजात का सत्यापन किया गया। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को प्रत्याशियों का लिस्ट जारी कर दी जायेगी।
आचार संहिता का पालन कराने में प्रशासन उदासीन
धोरैया (बांका)। संवाद सूत्र
प्रखंड में पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा सार्वजनिक स्थल ही नहीं सरकारी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाया गया है। आयोग का निर्देश है कि सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर बगैर अनुमति के प्रचार सामग्री न लगायी जाय। प्रत्याशियों आचार संहिता का पालन कराने के प्रति प्रशासन भी उदासीन दिखाई दे रहा है। चुनाव की तिथियां जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं, वैसे वैसे प्रत्याशियों के पोस्टर व होर्डिंग से सार्वजनिक स्थल ही नहीं बल्कि सरकारी भवन पटते जा रहे हैं। यही नहीं बिना अनुमति के ही ध्वनि यंत्र से खुल कर प्रचार प्रसार जारी है। चुनावी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुये प्रत्याशियों द्वारा होर्डिंग पोस्टर बनवाने में पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। चुनावी आचार संहिता का पालन कराने का उच्च अधिकारियों का दावा महज खाना पूर्ति साबित हो रहा है। क्षेत्र में प्रतिदिन सरकारी भवनों पर आने जाने वाले अधिकारी की नजरें टंगे होर्डिंग व पोस्टरों पर पड़ती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
मदरसों को बनाया परीक्षा केंद्र
धोरैया (बांका)। निज प्रतिनिधि
बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय पटना के विभिन्न मदरसों के आलीम एवं फाजिल की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। केंद्र अधीक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र लाल, विश्वविद्यालय प्रवेशक डॉक्टर अबू सालेह सिद्धीक एवं सहायक केंद्र अधीक्षक सुबोध कुमार सिंह बनाए गए हैं।
