ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका: शाम होते ही शहर की बिजली गुल

बांका: शाम होते ही शहर की बिजली गुल

बांका। निज संवाददाताबांका। निज संवाददाता शहर में इन दिनों बिजली की व्यवस्था लगातार चरमरा रही है। लेकिन इस ओर विभाग या अन्य...

बांका: शाम होते ही शहर की बिजली गुल
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 06 Sep 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका: शाम होते ही शहर की बिजली गुल

बांका। निज संवाददाता

शहर में इन दिनों बिजली की व्यवस्था लगातार चरमरा रही है। लेकिन इस ओर विभाग या अन्य किसी का ध्यान है ही नहीं। एक तो उमस भरी गर्मी उपर से शाम होते ही बिजली की आंख मिचौनी शुरु हो जाती है। इस आंख मिचौनी के चलते खासकर गृहणी व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूं तो बिजली किसी भी समय इन दिनों काट दी जा रही है, लेकिन इधर प्राय: विगत एक सप्ताह से शाम होते ही बिजली कई घंटों के लिए गायब हो जा रही है। इस बारे में जब भी हेल्पलाईन नंबर से बात करने की कोशिश की गयी उनसे बात हो नहीं पायी। विभाग के इस रवैये से शहरवासियों में आक्रोश पनप रहा है। कई लोगों ने बताया कि इस बरसात के मौसम में जहरीले जीव जंतु निकलने से अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पदाधिकारियों से बिजली लापरवाही में सुधार लाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें