उमस भरी गर्मी से बेहाल बांका, बिजली कटौती और बारिश की नाकामी से बढ़ी मुश्किलें

उमस भरी गर्मी से बेहाल बांका, बिजली कटौती और बारिश की नाकामी से बढ़ी मुश्किलें

संक्षेप:

बांका, निज संवाददाता।बांका, निज संवाददाता। रविवार को को बांका उमस भरी गर्मी से तपता रहा। दिनभर तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन

Sep 08, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका, निज संवाददाता। रविवार को को बांका उमस भरी गर्मी से तपता रहा। दिनभर तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन नमी अधिक होने से लोगों ने तेज लू जैसी बेचैनी महसूस की। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, मगर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।गर्मी के बीच कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। अचानक हुई बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। पंखे और कूलर ठप पड़ने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बाजार और दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा। लोग दिनभर आसमान की ओर ताकते रहे।किसानों की चिंता और गहरी हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धान की फसल को इस समय पानी की सख्त जरूरत है। लगातार उमस और पानी की कमी से खेत सूखने लगे हैं। पंपसेट चलाने की कोशिश भी बिजली कटौती के कारण नाकाम रही। सब्जी उत्पादक किसानों ने बताया कि नमी तो है, लेकिन बारिश न होने से पौधों की बढ़वार रुक गई है।कृषि जानकारों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं बदली तो धान के पैदावार पर असर होगा। इससे मंडियों में अनाज और सब्जी की कमी और दामों में वृद्धि तय मानी जा रही है। दिनभर उमस और कई घंटे बिजली गुल रहने से जिले में बेचैनी बढ़ी है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब मौसम का रुख बदले और जल्द बारिश हो,ताकि खेतों को राहत मिले और आमजनों को गर्मी से निजात।