Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka District Reviews Rice Procurement Plans for 2025-26 Under DM Navdeep Shukla
धान खरीद को लेकर सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

धान खरीद को लेकर सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए

संक्षेप: बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में धान अधिप्राप्ति

Tue, 4 Nov 2025 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका। एक संवाददाता सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम वर्ष 2025-26 से संबंधित जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सदस्य सचिव-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति उत्तर बिहार में 1 नवम्बर 2025 से तथा दक्षिण बिहार में 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान ₹2369.00 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान ₹2389.00 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्रों पर नमी मापक यंत्र, बाट/कांटा, फिंगर प्रिंट स्कैनर, पंजियों का संधारण, प्रचार-प्रसार सामग्री आदि की उपलब्धता 10 नवम्बर तक सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा कैंप मोड में किसानों का निबंधन कराया जाए। इस दौरान उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया कि दो दिनों के भीतर किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने प्रबंध निदेशक, दी भागलपुर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड, भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी चयनित समितियों को नियमानुसार कैश क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि अधिप्राप्ति कार्य सुचारू रूप से चल सके। राज्य खाद्य निगम, बाँका के जिला प्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 11 राईस मिलों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 7 निजी उसना, 1 पैक्स अरवा एवं 3 निजी अरवा राईस मिलें शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 नवम्बर 2025 तक सभी निबंधित मिलों का संयुक्त भौतिक सत्यापन कर वास्तविक मिलिंग क्षमता का प्रतिवेदन विभाग को भेजा जाए। इसके अलावा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 5 फोर्टिफाइड चावल संग्रहण केन्द्र क्रियाशील हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 7200 मीट्रिक टन है।