सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा होगी कदाचारमुक्त:डीएम
पेज चार की लीडपेज चार की लीड 14 से 21 अप्रैल तक जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा

बांका। वरीय संवाददाता आगामी 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा शनिवार कोसमाहरणालय, बांका स्थित सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/दण्डाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने उत्तरदायित्वों का सुचारू, सतर्क एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 14.04.2026, 15.04.2026, 17.04.2026, 18.04.2026, 20.04.2026 एवं 21.04.2026 को आयोजित की जाएगी। जिसमें दिनांक 14.04.2026, 17.04.2026 एवं 20.04.2026 को प्रथम पाली (प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक) तथा द्वितीय पाली (अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक) में परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दिनांक 15.04.2026, 18.04.2026 एवं 21.04.2026 को एकल पाली (प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक) में परीक्षा आयोजित की जाएगी।इस
हेतु बांका जिलांतर्गत कुल 19 (उन्नीस) परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आयोग द्वारा किया गया है। परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जोनल दण्डाधिकारियों, स्टैटिक दण्डाधिकारियों (प्रेक्षक), केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रथम पाली के लिए प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:00 बजे से 01:30 बजे तक अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग जांच की जाएगी। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई एडमिट कार्ड पर अंकित क्यूआर, बारकोट की स्कैनिंग करते हुए, उनके फोटो एवं पहचान पत्र का मिलान कर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।परीक्षा से संबंधित सभी अभ्यर्थी अपना ई एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र - परिशिष्ट "ज") आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in अथवा www.bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं, जो परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य एवं मान्य होगा। अभ्यर्थियों को अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु ई एडमिट कार्ड में उल्लिखित पहचान-पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी (सामान्य/स्मार्ट) आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी वस्तुएँ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंअग्निशामालय पदाधिकारी, बांका को निर्देश दिया गया है कि जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन दस्ता की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। परीक्षा की अवधि में किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति से निपटने हेतु सिविल सर्जन, बांका को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं से सुसज्जित चिकित्सा दल को एम्बुलेंस सहित जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करें। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, बांका को निर्देश दिया गया है कि वे संपूर्ण शहरी क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।परीक्षा के अवसर पर जिलास्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना अनुमंडल कार्यालय, बांका में की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06424-222225/222226 है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक 14.04.2026 के पूर्वाह्न से दिनांक 21.04.2026 के अपराह्न तक (दिनांक 16.04.2026 एवं 19.04.2026 को छोड़कर) कार्यरत रहेगा।बांका जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची:1. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर, कठेल, अमरपुर, बांका2. आदर्श बालिका हाई स्कूल, थाना के पीछे, गोला चौक, अमरपुर, बांका3. सी०एम०एस० हायर सेकेंडरी स्कूल, शाहपुर, ईटहरी, अमरपुर, बांका4. एम०डी०एन० हाई स्कूल, डुमरामा, अमरपुर, बांका5. आर०एम०के० इंटर स्कूल, नयाटोला, बांका6. 2 एस०एस० गर्ल्स हाई स्कूल, बांका7. एम०आर०डी० हाई स्कूल, अलीगंज, बांका8. नव-उत्क्रमित हाई स्कूल, अमरपुर (चुटिया), ककवारा रोड, बांका9. ठाकुर रूदेश्वरी प्रसाद सिंह हाई स्कूल, ककवारा, बांका10. सार्वजनिक 2 हाई स्कूल, सर्वोदयनगर, समुखियामोड़, बांका11. एस०एन०एस० हाई स्कूल, मोहनपुर, बाराहाट, बांका12. डॉ० हरिहर चौधरी हाई स्कूल, बाराहाट, बांका13. बी०एन० झा हाई स्कूल, कमलपुर, बांका14. एल०एन०डी० प्रोजेक्ट 2 गर्ल्स हाई स्कूल, दलिया, भागलपुर-दुमका रोड, बौंसी, बांका15. सी०एन०डी० 2 हाई स्कूल, दलिया, बौंसी, बांका16. 2 हाई स्कूल, कटोरिया, बांका17. प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, कटोरिया, बांका18. राष्ट्रीय हाई स्कूल, धौनी, रजौन, बांका19. राजकीय बुनियादी विद्यालय, करझौंसा, कटोरिया, बांका
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


